आगर मालवा। शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ एवं अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह रथयात्रा "समरसता का महापर्व" थीम पर निकाली जाएगी।
रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे पुराना अस्पताल चौराहा से होगा। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।
रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के सुसज्जित विग्रह आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में रथयात्रा को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। आयोजकों ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रथयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
Continue With Google
Comments (0)