आगर मालवा। जिले में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत सोमवार को आगर मालवा पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए विशाल प्रचार गुब्बारे (हीलियम बैलून) को आकाश में छोड़ा गया तथा आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के माध्यम से जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट,एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक जगदीश यादव, कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति का संदेश देने वाले पोस्टर हाथों में लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।
पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें और किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Continue With Google
Comments (0)