रहमान कुरैशी
आगर मालवा:
जिले के सुसनेर तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में तब बवाल मच गया जब सुसनेर विधायक भैरव सिंह परिहार बापू को वार्ड 7 के मतदाता केंद्र पर ईवीएम बदलने की सूचना मिली। इसके बाद वह मतदान केंद्र पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा प्रत्याशी या अभ्यार्थी को सूचना के बिना ईवीएम बदलने के आरोप लगाए गए। साथ ही एक मतदान केंद्र पर फर्जी मतदाता भी पकड़ा जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई। आपको बता दें कि सुसनेर में कुल 15 वार्ड है व 17 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें कुल 13843 मतदाता हैं जिनमें 6928 महिला मतदाता और 6914 पुरुष मतदाता व 1 अन्य मतदाता है। दोपहर 1:00 बजे तक 47.88 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं मतगणना 3 अक्टूबर शनिवार सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी।
Continue With Google