नर्मदापुरम में 108 एंबुलेंस का वीडियो वायरल
सब्जियों से भरे कट्टे और सामान ले जाती दिखी एंबुलेंस
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
सीएमएचओ बोले- जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई
एंकर नर्मदापुरम- मरीजों की जान बचाने के लिए दौड़ने वाली 108 एंबुलेंस अगर सब्जियों के बोरे ढोती नजर आए तो सवाल उठना लाजिमी है। नर्मदापुरम में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 108 एंबुलेंस में कथित तौर पर सब्जियों से भरे कट्टे और अन्य सामान रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि एंबुलेंस में सब्जियां या अन्य सामान ले जाने की जानकारी उनके सामने पहली बार आई है। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सीएमएचओ के अनुसार, जिले में 108 एंबुलेंस की निगरानी की जिम्मेदारी जिला समन्वयक की है। उनका कहना है कि इससे पहले भी एंबुलेंस सेवा से जुड़ी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था।
अब सब्जियों से भरी एंबुलेंस के मामले में जिला समन्वयक से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google