बल्देवगढ़ / टीकमगढ़।* शासकीय मॉडल स्कूल बल्देवगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
*क्या है आरोप -*
कुछ सदस्यों का आरोप है कि चुनाव में अनियमितता बरती गई। जब सदस्यों ने चुनाव से संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की तो प्राचार्य द्वारा दस्तावेज दिखाने से साफ मना कर दिया गया।
*गाइडलाइन का उल्लंघन?*
सदस्यों का कहना है कि *मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन* के अनुसार मॉडल स्कूल के चुनाव में केवल *विद्यार्थियों के माता-पिता* को ही उम्मीदवार बनाया जा सकता है, लेकिन आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर एक विद्यार्थी के *रिश्तेदार को ही अध्यक्ष* बना दिया गया।
*3 बड़े सवाल जो उठ रहे हैं -*
*1.* क्या चुनाव प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुरूप हुई?
*2.* क्या चुनाव में भाग लेने वाले सदस्यों के दस्तावेजों की जांच नियमानुसार हुई?
*3.* जब सदस्यों ने दस्तावेज देखने की मांग की तो उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई?
हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और इस मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने आना है।
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराता है या नहीं।
Continue With Google