बल्देवगढ़ में भव्य पाँच दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में ऐतिहासिक बलदाऊ जी मंदिर प्रांगण(किले के पास) में भव्य श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पाँच दिवसीय सांस्कृतिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ कल दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकारों के दल द्वारा प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का अत्यंत मनमोहक एवं भव्य मंचन किया जा रहा है। स्थान -बलदाऊ जी मंदिर प्रांगण(किले के पास) बल्देवगढ़ समयः प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से आप सभी धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।