रामनगर मैहर--  मैहर जिले के अमरपाटन वन मण्डल परिक्षेत्र के कई सर्किलो पर अचानक बांस भीरा की सफाई नीति नियम गाइडलाइन निर्देशो से परे किसके आदेश पर हो रही। क्या कागजों पर खेला गया बांस भीरा की सफाई के कई लाख के फर्जी भुगतान को अमली जामा पहनाने के लिए भादो सितंबर माह में बांस भीरा की सफाई का कार्य हो रहा?
           अप्रैल मई माह में बांसो को ग्रोथ के लिए बर्षात के पू्र्व बांस भीरा की सफाई का कार्य हर बर्ष होता है। किन्तु अमरपाटन वन परिक्षेत्र में सिर्फ कागजों पर था बांस भीरा की सफाई। जिसके राशि का आहरण और समाचार पत्रों पर प्रकाशित खबर के आधार पर अमली जामा पहनाया जा रहा। और भादो मास में नियमो से परे बांस भीरा की सफाई कराई जा रही।
           रामनगर सर्किल के बीट खम्हारिया कक्ष क्रमांक 646 पर शासकीय रिकार्ड ये बता रहा है की वहां अप्रैल मई माह के दौरान श्रमिक लेबर द्वारा बांस भीरा की सफाई कराई गई है। किन्तु क्या वह सिर्फ कागजों पर थी? क्या किये गये भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वास्तविक सफाई उसकी भौतिक स्थिति में 24-09-2026 अर्थात पूर्व पर आहरण राशि अब के दिन पर कार्य चालू है।
              *मुख्य वन संरक्षक रीवा से जब दूरभाष पर बांस भीरा की सफाई पर चर्चा हुई तो सितंबर माह में बांस की सफाई पर बड़ा हैरानी पूर्ण आश्चर्य व्यक्त किया और बताया की जुलाई से सितंबर माह तक बांस भीरा की सफाई नहीं होती।*
         किसके आदेश निर्देश नीति नियम गाइडलाइन को ताक पर रखा कर रामनगर विकास खण्ड मे सितंबर माह पर बीट के कक्ष क्रमांको पर बांस भीरा की हो रही सफाई।