मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट - गुना*

*बमोरी में बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद*

*गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बमोरी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फरियादी दिनेश सहरिया निवासी ग्राम मूदौल ने 15 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अकोदा तालाब के पास से उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 209/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण किया। 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र सलीम खान निवासी पटेलनगर कैंट, गुना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया, उपनिरीक्षक मोकम भिलाला, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक गुलाब सिंह और सैनिक चंदन की सराहनीय भूमिका रही।