बरखेड़ी घाट पर बड़ा हादसा: नर्मदा में डूबे युवक का शव बरामद, 5 लोगों की बची जान
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान, प्रशासन ने लोगों से बरतने की अपील की सावधानी
संवाददाता, बुधनी
बुधनी के बरखेड़ी नर्मदा घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भोपाल से आए 8 लोगों का समूह नर्मदा पुल के पास स्नान कर रहा था, तभी एक युवक गहरे पानी और तेज बहाव में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके साथ मौजूद अन्य साथी भी तेज धारा में फंस गए और स्थिति अचानक गंभीर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक नदी में स्नान कर रहे थे तभी एक व्यक्ति संतुलन खोकर गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य साथी भी आगे बढ़े, लेकिन तेज धारा के कारण करीब 5 लोग खुद भी डूबने की स्थिति में पहुंच गए। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय नाविक ने साहस दिखाते हुए अपनी नाव से एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
हालांकि इस दौरान एक युवक पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मंगलवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान में पुलिस टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया।
मृतक की पहचान बलवंत नेताम पिता रामगोपाल नेताम, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी कंजर मोहल्ला भोपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते सभी लोग नर्मदा में स्नान करने बुधनी पहुंचे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नर्मदा पुल और बरखेड़ी घाट क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके लोग गहराई और तेज बहाव को नजरअंदाज कर जोखिम उठाते हैं, जिससे इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आती रहती हैं।
प्रशासन और पुलिस की अपील
पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नर्मदा घाटों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
गहरे पानी में जाने से बचें
तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान न करें
शराब या नशे की हालत में नदी में न उतरें
बच्चों और तैरना न जानने वालों पर विशेष नजर रखें
चेतावनी बोर्ड और स्थानीय लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें
नदी में स्नान के दौरान लाइफ जैकेट या सुरक्षा साधनों का उपयोग करें
प्रशासन ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए नदी किनारे पूरी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
बरखेड़ी घाट पर बड़ा हादसा: नर्मदा में डूबे युवक का शव बरामद, 5 लोगों की बची जान
बरखेड़ी घाट पर बड़ा हादसा: नर्मदा में डूबे युवक का शव बरामद, 5 लोगों की बची जान
May 27, 2026 06:04 PM
1 min read
185 views
1/3
Tags:
#नर्मदा_में_डूबा_युवक
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google