कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस, पेट्रोल की समस्या और मेहंगाई को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज संपूर्ण देश में पेट्रोल डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ती किल्लतों के चलते आमजन त्रस्त हो गया है साथ में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं में भी लगातार वृद्धि से आमजन महंगाई के बोझ तले दब रहा है। महामहीम जी खरीफ की फसलों की कटाई तथा कृषि कार्य जोरों पर है जिससे किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है साथ ही बिजली की दरों में वृद्धि के कारण आमजन पर चोगुना बोज पड़ रहा है।
महामहिम आमजन के इस प्रमुख समस्या व संकट की घड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि पेट्रोल डीजल तथा गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता मुहिया कराई जावे साथ ही बिजली की दरों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है उसे तत्काल वापस किया जावे। अन्यथा आमजन इस संकट के विरोध में कांग्रेस ऊग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदार प्रशासन होगा

Continue With Google
Comments (0)