बेरखेड़ी अर्बन वेयरहाउस गेहूं उपार्जन केंद्र का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रायसेन। भोपाल संभागायुक्त
संजीव सिंह ने रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत गेहूं उपार्जन केंद्र बेरखेड़ी चौराहा स्थित अर्बन वेयरहाउस का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाली बारदाने की उपलब्धता, गेहूं तुलाई कार्य की प्रगति, तौल कांटों की व्यवस्था तथा वेयरहाउस में भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
संभागायुक्त ने किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रायसेन मनीष शर्मा, तहसीलदार रायसेन, तहसीलदार सांची सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Continue With Google