नरसिंहपुर/गोटेगांव:- (मोहन सिंह राजपूत)- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संगम द्वारा नगर परिषद सभागार, भेड़ाघाट में आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज उत्थान मंडल के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के तहसील अध्यक्ष भगवान दास साहू को ‘भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर रत्न’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजमणि पटेल, डिंडोरी विधायक ओंकार सिंह मरकाम तथा ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू ने भगवान दास साहू को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सम्मान पर साहू समाज उत्थान मंडल के सभी सदस्यों एवं पेंशनर समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भगवान दास साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Continue With Google