मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट -

*भार्गव कॉलोनी वार्ड 18 में नाली की निकासी बंद, चौराहे पर बह रहा गंदा पानी, रहवासी परेशान*

*गुना।* भार्गव कॉलोनी वार्ड 18 में नाली की निकासी न होने से रहवासी परेशान हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार नाली जाम होने के कारण गंदा पानी मेन चौराहे पर बह रहा है। दिन भर चौराहे पर गंदा पानी बहने से आने-जाने में परेशानी हो रही है और गंदगी फैल रही है।

रहवासियों ने बताया कि इसकी शिकायत नगरपालिका में की गई है। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द नाली की सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि चौराहे पर बह रहे गंदे पानी से निजात मिल सके