**भिंड।** स्थानीय मां वीरांगना झलकारी बाई कोरी सामुदायिक भवन में कोरी/कोली समाज भिंड की महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के जिलाध्यक्ष **विक्रम सिंह शाक्य** ने किया, जबकि अध्यक्षता **शिवचरण पारखी** ने की। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
### बुजुर्गों का अनुभव समाज की ताकत : विक्रम सिंह शाक्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह शाक्य ने कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाजजन को व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए और जरूरत के समय समाज के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज अब जागरूक हो चुका है और उसे **आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी** मिलनी चाहिए। समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने समाज में **“न कोई चंदा, न कोई धंधा”** की नीति अपनाने की बात भी कही।
### एकजुटता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक हितों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने हाथ उठाकर एकजुटता का समर्थन किया तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाजहित के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया।
### वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान
सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ एवं अग्रज समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इनमें **के.आर. शाक्य, रामजीलाल नेताजी, अजयवीर शाक्य, कुंजीलाल शाक्य, रामधनी शाक्य, डॉ. रामकुमार शाक्य, मुरारी लाल शाक्य (सरपंच), विश्राम शाक्य, परमोले शाक्य, गोकुल प्रसाद शाक्य (शिक्षक), रामकुमार शाक्य (फौजी), जगदीश शाक्य, रामलखन शाक्य, राजाराम शाक्य एवं श्रीपाल शाक्य** सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।
### पदाधिकारी एवं समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में **रामप्रकाश शाक्य (शिक्षक), अमर सिंह शाक्य, रामभरोसे शाक्य, कालीचरण शाक्य, राजेश शाक्य, संदीप (पार्षद), मानसिंह शाक्य, योगेश शाक्य, बलराम शाक्य, अजय शाक्य (शिक्षक), कौशलेंद्र कनोरिया, मनोहर लाल पटवा, दीपक शाक्य, करनदास साहब, राजकुमार शाक्य, अजय शाक्य (पावई), हरि कनोरिया, गोविंद शाक्य, लाखन टेलर, ब्रजेश शाक्य, संजू शाक्य एवं पातीराम साहिब** सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
Continue With Google