**मौ/भिण्ड।** प्रांतीय कुशवाह समाज मध्यप्रदेश द्वारा श्री दिलीप सिंह कुशवाह को भिण्ड जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शनिवार, 26 सितंबर 2026 को उनका मौ नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। बेहट से मौ होते हुए नूरमपुरा तक बाइक एवं कारों के काफिले के साथ स्वागत रैली निकाली गई।
रैली के दौरान बेहट, गड़रोली तिराहा, रनगवां तिराहा, दगियापुरा तिराहा, HP पेट्रोल पंप बेहट रोड, तरौली तिराहा, बस स्टैंड मौ, रतवा तिराहा, सेवढ़ा रोड एवं खेरिया जल्लू सहित विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं की टीमों ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में सौरव कुशवाह, प्रताप सिंह कुशवाह चक्क, डॉ. दीवान सिंह कुशवाह गड़रोली, अजय कुशवाह घुसंगवा, रविन्द्र सिंह कुशवाह दगियापुरा, नरेन्द्र कुशवाह उर्फ बाबा, सोनू कुशवाह, नवल सिंह कुशवाह सरपंच, प्रदीप कुशवाह भदरौली, जयवीर कुशवाह बड़ेरा, अजय कुशवाह खेरिया जल्लू, एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, संजू कुशवाह बघावली सहित अनेक समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।
## डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ समापन
स्वागत रैली का समापन ग्राम नूरमपुरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांतीय कुशवाह समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं क्षेत्र के सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह कुशवाह युवा प्रदेश महामंत्री, चन्दन कुशवाह जिला अध्यक्ष ग्वालियर, अरविन्द कुशवाह मीडिया प्रभारी ग्वालियर, महेश कुशवाह समाजसेवी सहित ग्वालियर, भिण्ड, दतिया एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
### “यह सम्मान मेरा नहीं, समाज के विश्वास और एकजुटता का सम्मान है”
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष **दिलीप सिंह कुशवाह** ने स्वागत के लिए सभी समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाज के विश्वास और एकजुटता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने समाज की एकता, सम्मान एवं हितों के लिए निरंतर कार्य करने तथा सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Continue With Google