डीजल की कमी से देश में मचा हाहाकार: सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
भोपाल: देश और प्रदेश में सरकार की नीतियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने डीजल की उपलब्धता पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार को विवेकशून्य और कमजोर करार दिया है।
पटेल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "देश भर में डीजल की संभावित कमी को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। जनता को डर है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। लोग अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाते हुए लाखों रुपए का पेट्रोल और डीजल इकट्ठा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें सरकार से कोई भरोसा नहीं मिल रहा है।"
उन्होंने सरकार की निष्क्रियता की निंदा करते हुए कहा, "सरकार अपने नागरिकों को आश्वस्त करने में पूरी तरह विफल रही है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और ऐसी स्थिति में सरकार की निष्क्रियता अत्यंत निंदनीय है।"
रमाकांत पटेल ने सरकार से अपील की कि वह इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान दे और आवश्यक कदम उठाए ताकि जनता का भरोसा बहाल किया जा सके।

Continue With Google
Comments (0)