हरदा में स्टॉपर हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। कार सवार युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग शहरों में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हरदा मिडिल स्कूल के पास सिंधी कालोनी निवासी निखिल असरानी ओर पलाश असरानी अपने दोस्तो के साथ में टेंट वाले से दुर्गा पंडाल के लिए टेंट लगाने की बात कर रहे थे तभी वहाँ एक 4कार में सवार कुछ युवक आए और वहाँ सड़क पर रखे स्टॉपर को हटाने को कहा स्टॉपर हटाने से मना करने पर कार सवारों ने विवाद करना शुरू कर दिया विवाद इतना बड़ा की कार सवार युवक साकेत राजपूत,जस्सी बेस,अनिकेत बेस,राहुल भाटिया ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निखिल, पलाश पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें निखिल ओर पलाश असरानी को पेट मे चाकू लगने से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया दोनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर ओर भोपाल रेफर कर दिया ।हरदा एडिशनल SP अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अभीतक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की तलाश जारी है
Continue With Google