बुधनी: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
बुधनी। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को मंडल कार्यालय बुधनी में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को फूल-मालाओं, पार्टी के झंडों, गुब्बारों एवं आकर्षक तोरण से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। पार्टी ने अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भाव और जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर जनता का विश्वास अर्जित किया है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकारें लगातार जनहित में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। 9 अप्रैल को सलकनपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग एवं 11 अप्रैल को रायसेन में प्रस्तावित कृषि मेले की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन मालवीय, कृष्ण मालवीय, सतीश गुप्ता, लेखराम यादव, संतोष गौर, सत्येंद्र शर्मा, धीरेंद्र तिवारी, मांगीलाल यादव, पंकज जाट, विशाल खत्री, अजीत सिंह राजपूत, मनीष बाजपेयी, विनोद शिवहरे, राहुल रिटोरिया, अनीश राजपूत, करण खत्री, सूरज सेंगर, निमंतराम प्रजापति, रामदास मालवी, तरुण यादव, विनोद शर्मा, मुकेश नायर, नीना गुप्ता, मुकेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
April 06, 2026 06:05 PM
1 min read
16 views
1/2
Tags:
#भाजपा_बुधनी
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google