लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

मुंगावली। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुंगावली में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भाजपा मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे के नेतृत्व में सिविल अस्पताल, मुंगावली में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से 12 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया के सार्वजनिक जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेने की बात कही। रामबाबू दुबे ने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से समाजहित में योगदान देने का प्रयास किया गया है। इससे पूर्व पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थी चौराहे पर फल एवं जूस वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राहगीरों एवं आम नागरिकों को फल और जूस वितरित किए गए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल, मनीष सिंह भंडारी, वीरेन्द्र सिंह राजपूत,राजदीप अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या दान दातार मौजूद रहे।