आलोट। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल हॉस्पिटल आलोट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।
बीएमओ डॉ. देवेंद्र मौर्य ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल हॉस्पिटल आलोट में आयोजित रक्तदान शिविर में एसडीएम विवेक सोनकर की उपस्थिति में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित रक्तदाता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सामाजिक अभियानों में सहभागी बनने की अपील की।
Continue With Google