डाइट रीवा में दो दिवसीय विज्ञान मेले का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
STATE NEWS AI SURAJ KUMAR
रीवा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) रीवा में प्राचार्य श्री टी.पी. सिंह के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान मेला का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी, पर्यावरण गीत, लघु नाटिका एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रीवा संभाग के 89 विद्यार्थियों एवं 39 मार्गदर्शक शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रत्येक विषय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।
प्राचार्य श्री टी.पी. सिंह द्वारा विजेता प्रतिभागियों की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में
प्रथम स्थान – नंद जी (सिंगरौली)
द्वितीय स्थान – संजय शाह (सीधी)
तृतीय स्थान – अनुज शाह (सिंगरौली)
गणित विषय में
प्रथम स्थान – सुमित तिवारी (सिंगरौली)
द्वितीय स्थान – अनय सिंह (रीवा)
तृतीय स्थान – माधवी साकेत (सीधी)
शिक्षक सेमिनार में
प्रथम स्थान – श्रीमती संगीता सिंह, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा, रीवा
द्वितीय स्थान – शरद कुमार पांडे, शासकीय हाई स्कूल शाहपुर, सिंगरौली
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती अनीता अवधूत, अनीता सागौरा, डॉ. अशोक पटेल, अनिल सिंह तिवारी, डॉ. विपिन शर्मा, सुनीता अग्निहोत्री, प्रमोद सागौरा, दीप्ति शुक्ला, अर्पण मिश्रा, अपूर्ण तिवारी, पूनम मिश्रा सहित डाइट रीवा के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समापन अवसर पर प्राचार्य श्री टी.पी. सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
डाइट रीवा में दो दिवसीय विज्ञान मेले का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
डाइट रीवा में दो दिवसीय विज्ञान मेले का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
January 30, 2026 06:56 PM
1 min read
82 views
1/2
Tags:
#breking_news_rewa
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google