*नालछा के पास पिकअप और कार की भिड़ंत, 12 मजदूर घायल, 4 की हालत गंभीर।*


धार जिले के नालछा के पास पिकअप और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मांडू के पास ग्राम कंडारीपुरा जबरी से मजदूर पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 CG 8842 से इंदौर जिले के मानपुर के पास जामली सोयाबीन काटने गए थे। सोयाबीन काटकर लौटते समय नालछा के पास कागजीपुरा फाटे पर सामने से आ रही कार क्रमांक MP 13 C 4318 से पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 16 मजदूर सवार थे, जिनमें से 12 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


बाइट:-01- ड्यूटी डॉक्टर,

बाइट:-02- थाना प्रभारी,

धार से जफर अली की रिपोर्ट,