रायसेन। जिले की रायसेन तहसील के ग्राम चांदपुर की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि गांव में खुलेआम अवैध और कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, जिससे परिवारों का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि कई पुरुष लाड़ली बहना योजना से मिलने वाले पैसों से शराब पी रहे हैं। जब पैसे खत्म हो जाते हैं तो घर का सामान बेचकर शराब खरीदते हैं, जिससे रोजाना घरों में विवाद और झगड़े हो रहे हैं।
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि चांदपुर गांव में दो से तीन स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कई बार कलेक्टर कार्यालय और आबकारी विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

Continue With Google
Comments (0)