#बड़ी_खबर
आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करता छतरपुर
ईदगाह के बाहर एक खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने हिन्दू समाज के दुकानदारों को फूल भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। इस पहल ने इलाके में सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
इस दौरान अंजार राइन ने दुकानदारों से बातचीत करते हुए सवाल किया—“क्या कभी मुस्लिम समाज ने आपको परेशान किया?” इस पर दुकानदारों ने साफ तौर पर कहा कि यहां हमेशा भाईचारा और प्रेम बना रहा है, कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
इस खास मौके पर दोनों समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
👉 यह नजारा बताता है कि छतरपुर में आज भी गंगा-जमुनी तहजीब जिंदा है।

Continue With Google
Comments (0)