कांग्रेस व सहयोगी दलों ने महिलाओं की उड़ान रोकने का किया काम
-नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर वार्ता में बोली भाजपा प्रवक्ता दिव्या गुप्ता
बड़वानी-हमारी जो आधी आबादी यानी महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जो चर्चा हुई व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र इसलिए बुलवाया था कि उस अधिनियम में संशोधन करके उसे पारित करवाया जा सके, ताकि 2029 में महिलाओं की भरपूर भागीदारी हो जो वे उसकी हकदार भी है, लेकिन एक छोटी मानसिकता के साथ इस महत्वपूर्ण बिल को गिराने का पाप कांग्रेस पार्टी व विपक्ष की पार्टियों ने किया है। जिसका खमियाजा आने वाले कई वर्षां तक उन्हें भुगतना पड़ेगा।
यह बात भाजपा प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। हुआ। वहीं उन्होंने कांग्रेस व विपक्ष पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं की उड़ान को दबाकर उनका गला घोंटने का जो कांग्रेस ने पाप किया है, उसको वे किस तरह उचित ठहराएंगे, वो समझ से परे है। जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित महिला मोर्चा प्रदेश व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)