आगर मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक में शिकायतों के निराकरण में लगातार सी एवं डी ग्रेड में बने रहने वाले विभागों के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि शिकायतों के निराकरण की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित विभाग शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित कर अपनी रैंकिंग में तत्काल सुधार लाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिकायतों के निराकरण में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आगामी समीक्षा बैठक से पहले लंबित शिकायतों का संतोषजनक निराकरण कर ठोस प्रगति प्रदर्शित करें।
कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिन विभागों की लापरवाही के कारण जिले की समग्र रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
Continue With Google
Comments (0)