जिला मुख्यालय पर घेराव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न
बुधनी। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुधनी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत किसान नेता अजय यादव द्वारा जिला अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में किसान नेता छगन लाल दुबे और दिनेश राजपूत ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय तक लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू राजपूत के नेतृत्व की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन, सक्रियता और संगठन क्षमता के चलते ब्लॉक कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से संतोष गौर, मंडलम अध्यक्ष हरीश मालवीय, किसान नेता हरीश मीणा, भूपेंद्र निमोदा, हेमंत वर्मा, लक्ष्य (लक्की) यादव, ओमप्रकाश मीणा, बलवीर चौहान, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
कांग्रेस की बैठक
जिला मुख्यालय पर घेराव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न
April 08, 2026 05:14 PM
1 min read
32 views
1/2
Tags:
#congres_budhni
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google