*टीकमगढ़।* शहर के बीचों-बीच गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कोतवाली से महज 150 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौराहे पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
राहुल गांधी के गरफ्तार  के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
शहर के व्यस्ततम चौराहे पर पुतला दहन होने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।