# कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
**इस्तीफे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प**
बुधनी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुधनी द्वारा नगर में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समीप पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
उल्लेखनीय है कि एआईसीसी के निर्देश पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक एवं मंडलम स्तर पर लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के समीप पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अजय यादव, मंजीत सिंह राजपूत, मंडलम अध्यक्ष हरीश मालवीय, मंडलम अध्यक्ष राकेश यादव, प्रमोद चौहान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे, दिनेश सिंह राजपूत, इंटक जिला अध्यक्ष आमिर पटेल, हेमंत वर्मा, रिंकू दुबे, अक्षत यादव, सुशील मीणा, प्रकाश चंद्र दायमा, दीपक परसोंन, श्रवण दीवान, बालवीर चौहान, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google