चार फीट तक भरा गंदा पानी, बदबू से लोग परेशान; जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल


मुंगावली। नगर में नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय रहवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि पिछले दो माह से मोहल्ले में करीब चार फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। पानी से उठने वाली तेज बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा है।

जानकारी के अनुसार,नगर परिषद मुंगावली के बार्ड क्रमांक एक में जैल तालाब से निकलने बाली छारार से मई माह में कार्य प्रारंभ हुआ था जिसको ठेकेदार द्वारा 60 दिवस में पूर्ण करना था पर 6 माह में कुल 2 सो मीटर नाला निर्माण करके ठेकेदार गायब हो गया लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही काम बंद हो गया। इसके बाद से गंदे पानी की निकासी बाधित होने के कारण पानी एक ही स्थान पर जमा हो रहा है। लंबे समय से पानी भरा रहने के चलते पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दो माह से नारकीय हालात, जिम्मेदार कौन?

मोहल्ले में चार फीट तक गंदा पानी जमा होने की स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर नाला निर्माण का कार्य अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? यदि निर्माण कार्य किसी कारण से बंद हुआ है, तो उसे समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी किसकी है? इन सवालों का जवाब स्थानीय लोग चाहते हैं।

बीमारी फैलने का भी बना खतरा

लंबे समय से जमा गंदा पानी और उससे निकलने वाली बदबू लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे हालात में मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मोहल्ले के अन्य रहवासियों को उठानी पड़ रही है।घरों के कुआ बोर में आ रहा है गन्दा पानी लोग बदबूदार पानी पीने को हे मजबूर पर कोई सुनने बाला नही

नगर परिषद से जल्द कार्रवाही की मांग

स्थानीय रहवासियों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण करें, नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए और जमा गंदे पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए। लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राहत दिलाएंगे, ताकि मोहल्लेवासियों को गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने से मुक्ति मिल सके।

पहले बार्ड में थी बेहतरीन सीसी सड़क

मिनी स्मार्ट सिटी के तहत इस मोहल्ले में वेहतरीन सीसी सड़क थी जिसको हेडरा मसीन से ठेकेदार द्वारा तोड़कर नाले का निर्माण किया जा रहा था मगर न तो मोहल्ला में नाला बना न ही सड़क जो अच्छी क्वालटी की सड़क थी उसको भी तोड़कर वेस्ट मटेरियल घरों के सामने ही डला छोड़ दिया है

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और अधूरे नाला निर्माण को पूरा कराकर मोहल्लेवासियों को राहत दिलाते हैं।