खरगोन पुलिस की आधी रात की कॉम्बिंग गश्त: अपराधियों पर कसा शिकंजा

खरगोन पुलिस ने आधी रात को एक प्रभावी अभियान चलाकर फरार आरोपियों और वारंटीयों पर शिकंजा कसा। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में यह व्यापक कॉम्बिंग गश्त रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक चली। इस दौरान 11 स्थायी वारंटियों, 64 गिरफ्तारी वारंटियों और 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा की अगुवाई में जिले के थानों और चौकियों पर की गई कॉम्बिंग गश्त।
  • 102 लिस्टेड गुंडों और 56 निगरानी बदमाशों के घरों पर दी गई औचक दस्तक।
  • एसडीओपी स्तर पर हवालात निरीक्षण और क्षेत्रीय निगरानी भी रही अभियान का हिस्सा।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सभी जिला बल को रात की गश्त को अधिक प्रभावी बनाने और फरार-स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने पुलिस बल को ब्रीफ किया और पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रभावी गश्त की जा रही है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षों से फरार वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडे-बदमाशों की औचक चेकिंग और रात में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ करना था। इस गश्त के दौरान प्राप्त सकारात्मक परिणामों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिली है।

इस प्रकार की गश्त से न केवल अपराधियों पर नियंत्रण पाया जा रहा है, बल्कि शहर में कानून व्यवस्था भी मजबूत हो रही है।