दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, सीहोर के नेताओ को सौंपी अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी
दतिया
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी है।
चुनावी मैदान में शिव प्रकाश राष्ट्रीय संगठन सह प्रभारी अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी शहीद कई वरिष्ठ नेता दतिया में डेरा जमाए हुए हैं।
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सीहोर के वरिष्ठ नेता जसपाल अरोरा और सीताराम यादव को पार्टी ने दतिया भेजा है। वे आशुतोष तिवारी के समर्थन में दो दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क करेंगे। घर-घर जाकर, नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं के माध्यम से वे मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं।
वहीं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जसपाल अरोरा को भी चुनाव प्रचार में लगाया गया है। संगठन ने उन्हें सीतापुर मंडल की जिम्मेदारी दी है ताकि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हो सके।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य दतिया की हर गली, हर गांव तक पहुंचकर विकास के मुद्दे पर वोट मांगना है। जसपाल अरोरा ने कहा कि "संगठन के आदेश पर हम मैदान में हैं। दतिया की जनता से अपील है कि विकास के लिए आशुतोष तिवारी जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।"
Continue With Google
Comments (0)