सेक्टर प्रभारियों ने संभाला मोर्चा: घर-घर जाकर कर रहे भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क
दतिया उपचुनाव: गांव-गांव पहुंचे सेक्टर प्रभारी, आशुतोष तिवारी को जिताने की कर रहे अपील*
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और अपने कई वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी है।
भाजपा के दिग्गज मैदान में
उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए भाजपा ने अपने शीर्ष नेतृत्व को मैदान में उतारा है। प्रचार में शामिल प्रमुख नेता:हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट कैबिनेट मंत्री,धर्मेंद्र सिंह लोधी कैबिनेट मंत्री, नरेंद्र शिवाजी पटेल कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया,राहुल कोठारी प्रदेश महामंत्री, आशीष अग्रवाल मीडिया प्रभारी सहित सभी नेताओं ने दतिया में दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ मतदाताओं से सीधा संवाद शुरू कर दिया है।
घर-घर दस्तक दे रहे सेक्टर प्रभारी
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पार्टी के सेक्टर प्रभारी भी गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
शक्तिकेंद्र बड़ोंनकलां के सीतापुर सेक्टर में सेक्टर प्रभारी पंकज जोशी और जसपाल अरोरा ने कोटरा, गौरा, पचोखरा, मलक पहाड़ी और वेरुखा जैसे गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और हर वोटर तक पहुंचने पर है। 30 जुलाई को होने वाले इस उपचुनाव को भाजपा प्रतिष्ठा का विषय बना चुकी है।
Continue With Google
Comments (0)