नर्मदा नगर की बेटी कुमारी जय श्री राठौर बनीं डॉक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर
ग्राम नर्मदा नगर के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि यहां के निवासी एवं समाजसेवी डॉक्टर श्री तेजा लाल राठौर के परिवार की होनहार बेटी कुमारी जय श्री राठौर ने आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन से एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कुमारी जय श्री राठौर ग्राम बोराली, तहसील बदनावर के प्रतिष्ठित राठौर परिवार से संबंध रखती हैं। वे कृष्णा हॉस्पिटल बदनावर के संस्थापक दंपति डॉक्टर श्री महेश राठौर एवं मंजुला बाई राठौर की सुपुत्री तथा सिविल अस्पताल बदनावर के मेडिकल ऑफिसर श्री कृष्णा राठौर की बहन हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
उनकी सफलता के पीछे उनके परिजनों का आशीर्वाद, मार्गदर्शन और स्वयं की कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुमारी जय श्री राठौर की यह उपलब्धि केवल एक शैक्षणिक डिग्री नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के प्रति एक पवित्र संकल्प का प्रतीक है।
परिवारजनों एवं समाज के लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे एक कुशल और संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होंगी।
नर्मदा नगर सहित पूरे क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है, जिसने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Continue With Google
Comments (0)