सूने मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
परिवार महाराष्ट्र में मांगलिक कार्यक्रम में गया था, पीछे से चोरों ने घर को बनाया निशाना
धार जिले के निसरपुर चौकी क्षेत्र से चोरी की बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चोरों ने एक जैन परिवार के सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर के दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि जैन परिवार अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामनेर, महाराष्ट्र गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।
मामले का पता उस समय चला जब एक मजदूर खेत से वापस लौटते समय मकान का दरवाजा खुला देखकर हैरान रह गया। उसने तत्काल जैन परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिवार ने सीसीटीवी के माध्यम से भी घर का दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद चोरी की आशंका की पुष्टि हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। वहीं FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया।
कुक्षी थाना टीआई दीपक चौहान और निसरपुर चौकी प्रभारी जयपाल बिल्लौरे के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा संदिग्धों की पहचान और चोरी गए सामान की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर परिवार के अनुसार घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। हालांकि चोरी गए सामान और कुल रकम का वास्तविक आंकड़ा पुलिस जांच और परिवार द्वारा दी गई जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने में जुटी है।
वही एक और जगह दिन मे ही नरेंद्र तोमर के सुने मकान मे भी चोरो ने हजारों रुपए के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ किये परिवार जन का कहना है हम दोनों पति पत्नी इलाज हेतु सरकारी अस्पताल गए हुए थे जब वापस आये तो ताला टुटा हुआ और समान बिखरा पड़ा था ज़ब देखा तो पता चला करीब बीस हजार नगदी व चांदी के आभूषण गायब थे इसके बाद पुलिस चौकी पहोच कर मामले की शिकायत दर्ज की पुलिस जांच मे जुटी पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट धार
घनश्याम पाटीदार 7773896789
मध्य प्रदेश स्पेशल
दिन में हुई लाखों की चोरी
जैन के सुने मकान को बनाया निशाना लाखों की चोरी
September 29, 2026 05:22 PM
1 min read
471 views
1/5
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aaganbadhi
#aam_adami_party
#aap_party
#aanganbadi
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#accident_budhni
#accident_
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google