लोकेशन धार मध्य प्रदेश
करौंदिया में मछली पकड़ते समय नाव में फैला करंट, एक की मौत, दो घायल
नाव में सवार तीन लोग आए करंट की चपेट में, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
धार जिले के निसरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम करौंदिया में आज सुबह मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नाव में अचानक करंट फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिखलदा निवासी प्रकाश पिता सालकराम, उम्र 35 वर्ष, भारत पिता रामू वर्मा, उम्र 50 वर्ष, और भारत की पत्नी नाव में सवार होकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान नाव में अचानक करंट फैल गया। करंट लगने से प्रकाश पानी में गिर गए, जबकि भारत भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए।
नाव में पीछे की ओर बैठी भारत की पत्नी को अपेक्षाकृत कम झटका लगा। उन्होंने होश में रहते हुए तत्काल दूसरी नाव में सवार लोगों को फोन के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही अन्य नाविक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद प्रकाश को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
वहीं, करंट लगने से घायल भारत को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मछली पकड़ने के दौरान नाव में करंट फैलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मध्य प्रदेश स्पेशल
करंट की चपेट में आने से हुई मौत
करंट के झटकों से हुई युवक की मौत
October 26, 2026 02:39 PM
1 min read
107 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google