देवरी को मिले नए एसडीओपी, अरुण उईके ने संभाला पदभार
संवाददाता सतीष सेन
देवरी (सागर)। सागर जिले की देवरी अनुविभाग को नए एसडीओपी के रूप में अरुण उईके की नियुक्ति हुई है। उन्होंने गुरुवार को देवरी एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
नवागत एसडीओपी अरुण उईके ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अपराधों की रोकथाम में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवरी अनुविभाग में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
नवागत एसडीओपी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्रवासियों और पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)