धार मध्यप्रदेश,
दो जिलों के बोर्डर नए गणेश घाट पर फिर पथराव, 8 से 10 वाहनों को बनाया निशाना, हाईवे पर मची अफरा-तफरी।
धार-खरगोन जिले की सीमा पर स्थित नए गणेश घाट पर फिर पथराव की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे 8 से 10 वाहनों पर पथराव कर दिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
मामला मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नए गणेश घाट का है। देर रात अज्ञात बदमाशों ने घाट से गुजर रहे कई वाहनों पर अंधाधुंध पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाया गया। अचानक हुए पथराव से वाहन चालकों में दहशत फैल गई।
घटना के बाद सभी पीड़ित वाहन चालक शिकायत लेकर काकड़दा पुलिस चौकी पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर भी जमा हो गए। एक घायल अशोक कुमार ने बताया कि गणेश मंदिर घाट के ऊपर से कुछ लोग पत्थर मार रहे थे, उनका भतीजा गाड़ी चला रहा था, अगर पत्थर उसे लगता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पत्थर पीछे बैठे अशोक को लगा जिससे वे घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि नए गणेश घाट के 10 किलोमीटर के इस हिस्से में पहले भी पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। यह क्षेत्र धार जिले के धामनोद थाना और खरगोन जिले की काकड़दा चौकी की सीमा में आता है। पिछली बार पुलिस कार्रवाई के बाद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा था, लेकिन अब फिर से घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
धार गणेश घाट पर गाड़ियों के तोड़े कांच चोरो का हमला
गणेश घाट पर चोरों ने तोड़े गाड़ियों के कांच 10 राहगीर घायल
September 28, 2026 08:54 AM
1 min read
46 views
1/1
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aaganbadhi
#aam_adami_party
#aanganbadi
#aap_party
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#accident_budhni
#accident_
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google