धार ।
सरदारपुर क्षेत्र में देर रात बोलेरो वाहन पलटा, डायल-112 FRV-11 ने सभी 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
चार गंभीर घायलों सहित सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर कराया गया भर्ती
इंदौर से गुजरात के पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री
डायल-112 पर सूचना के अनुसार थाना सरदारपुर क्षेत्र में सड़क पर एक बोलेरो वाहन पलट गया था। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो इंदौर से गुजरात स्थित पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे।
सूचना प्राप्त होते ही थाना सरदारपुर की FRV-11 तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर FRV-11 टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों, जिनमें चार गंभीर घायल शामिल थे, को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी।
FRV-11 टीम द्वारा सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल, सरदारपुर पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराकर उपचार शुरू करवाया गया।
डायल-112 टीम की तत्परता से दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र किया जा सके
त्वरित एवं सराहनीय राहत कार्य में FRV-11 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।
मध्य प्रदेश स्पेशल
धार श्रद्धालुओं की गाड़ी टकराई
10 श्रद्धालु घायल चार गंभीर घायल धार रेफर
October 18, 2026 01:59 PM
1 min read
4 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google