भिंड/भोपाल:प्रांतीय कुशवाहा समाज, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा द्वारा समाज के विस्तार और मजबूती के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसके तहत श्री दिलीप सिंह कुशवाहा (निवासी: खैरिया जल्लू, तहसील- मौ, जिला- भिंड) को आगामी आदेश तक भिंड जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।संगठन के प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति दिलीप सिंह कुशवाहा के समाज के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए की गई है।इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा पूरी निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संगठन के संविधान व नियमानुसार कार्य करेंगे। वे महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कुशवाहा समाज को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।दिलीप सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और स्थानीय स्वजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
दिलीप सिंह कुशवाहा बने भिंड जिला अध्यक्ष
September 24, 2026 05:23 PM
1 min read
7 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google