जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
दमोह। जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बीमार बेटे का इलाज कराने पहुंची मां से अस्पताल में पोछा लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सफाईकर्मियों की तैनाती पर सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आने पर सिविल सर्जन ने संबंधित डॉक्टरों, स्टाफ और प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की निगाहें टिकी हैं।
Continue With Google