खंडवा
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग इकाई खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में गौरीकुंज परिसर में भूकंप पूर्व तैयारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला सत्र में 250 से अधिक विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र—छात्रायें उपस्थित रहे।
कार्यशाला सत्र के आरम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षा भगोरे, डिप्टी कलेक्टर तथा आशीष कुमार कुशवाहा, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, होमगार्ड उपस्थित रहे। भगोरे द्वारा भूकंप विषय पर जागरूकता की महत्वता तथा आपदा प्रबंधन के अनुप्रयोग को जीवन में अत्यंत लाभकारी बताया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड कुशवाहा द्वारा भूकंप आपदा के संबंध में अपनी बात रखी!
कार्यशाला सत्र के प्रारंभिक कालखंड में रविन्द्र महिवाल, प्लाटून कमाण्डर द्वारा भूकंप आपदा पूर्व तैयारी एवं ओव्हरव्यू बताया गया। इसके पश्चात् विशेष व्याख्याता के रूप में पधारे प्रो0 कमल बख्तयापुरी, पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा भूकंप आने पर ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव तथा इमारत तकनीक पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से संबोधित किया गया।
कार्यशाला के मध्य में डॉ0 विशाल कुमार, मेडिकल ऑफिसर द्वारा सीपीआर तकनीक के माध्यम से जीवन रक्षा करने के विषय में जानकारी दी तथा मनोहर वर्मा, ड्रेसर, जिला चिकित्सालय, खण्डवा द्वारा चोट लगने एवं रक्त प्रवाह होने पर ड्रेसिंग तकनीक के विषय पर जानकारी दी गई। SDERF जवानों के द्वारा सीपीआर तकनीक का अभिनय दर्शाया गया। कार्यशाला सत्र के मध्य में सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन अंकेश सोमानी, सहायक उपनिरीक्षक (अ) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र में प्लाटून कमांडर मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड SDERF जवान एवं विद्यालय महाविद्यालय के शिक्षक भी सम्मिलित रहे!

Continue With Google
Comments (0)