रामनगर मैहर-- रामनगर के जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 07 के उप निर्वाचन में 11 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रियाएं संपन्न हुई। कुल 5,690 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,300 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 58% रहा।
मतदान आंकड़ों के अनुसार महिला मतदाताओं का मतदान 61% दर्ज किया गया, जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान 55% रहा। महिलाओं की अधिक भागीदारी ने चुनाव में उत्साहपूर्ण माहौल मताधिकार को दर्शाया।
          सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित और सम्पन्न हुई। अब मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान पेटियों में कैद हो चुका है जो आगामी तारीख पर गणना के साथ सामने आएगा। किस की होगी ताजपोशी। चुनावी विषाद में किसे मिलेगी चेक ऐन मेट, कौन होगा विनर सब तारीख पर होगा उल्लेख।