*फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 20 हजार रुपये की वसूली, 3 गिरफ्तार; एक फरार*

*मंडला -नैनपुर के ग्राम मक्के में फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर निजी क्लिनिक संचालक से 20 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने क्लिनिक सील करने की धमकी देकर डॉक्टर से पैसे मांगे थे। शिकायत के बाद बम्हनी बंजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश शासन का स्टीकर लगी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है*