प्रेम, स्नेह और सामंजस्य से सशक्त समाज का निर्माण: दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज का दशहरा मिलन
कट्ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता
कट्ठीवाड़ मे दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज ने दशहरा पर्व के अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें प्रेम, स्नेह और सामंजस्य का संदेश दिया गया। इस समारोह में समाज की एकता और नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी देखकर सभी प्रभावित हुए।
समारोह का शुभारंभ मां दुर्गा के पूजन से हुआ और गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। समाज के वरिष्ठ ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रेम और सामंजस्य से समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जेन अल्फा टीम द्वारा तैयार रावण के पुतले का दहन किया गया, जो युवाओं की रचनात्मकता को दर्शाता है।
समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया और नई पीढ़ी के योगदान की सराहना की गई। मंच संचालन मनीष गुप्ता ने किया और समाज अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
समारोह का समापन सामूहिक सहभोज के साथ हुआ, जिसमें समाजजनों ने आपसी मेलजोल बढ़ाने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। आशीष गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में कृष,पवन,सूजल,निकुंज,यश,धीरज, विपिन,केशव,नारायण, निरज, सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा.
Continue With Google