रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल निकालते समय एक किसान की थ्रेसर मशीन में फंसकर मौत हो गई। हादसे में किसान की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मृतक किसान की पहचान वार्ड नंबर 1 निवासी नर्मदा कहार पुत्र छुट्टन कहार के रूप में हुई है। वह अपने खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रहे थे, तभी अचानक मशीन के अंदर चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही बाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खेत में मौजूद अन्य लोगों की मदद से किसान के शव को मशीन से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी अलग हुई गर्दन को भी बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue With Google
Comments (0)