डूब क्षेत्र के जलस्तर का जायजा लेने कोटेश्वर पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों के साथ मेघनाथ घाट भी पहुंचे
निसरपुर। रविवार शाम जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, कुक्षी एसडीएम आशीष पाटिल, एसडीओपी राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी नर्मदा नदी के नवीन घाट कोटेश्वर-कोटडा पहुंचे। अधिकारियों ने यहां सरदार सरोवर बांध में बढ़े जलस्तर के बाद डूब क्षेत्र में नर्मदा के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया।
कोटेश्वर पहुंचने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सरदार सरोवर बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद डूब क्षेत्र में नर्मदा के जलस्तर और मौजूदा स्थिति को देखने के लिए अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने नदी किनारे के विभिन्न स्थानों की स्थिति की जानकारी भी ली।
इसके बाद कलेक्टर, एसपी सहित सभी अधिकारी एक वोट में सवार होकर नर्मदा नदी के किनारे स्थित मेघनाथ घाट के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने नदी के जलस्तर, घाट की स्थिति तथा आसपास चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
मेघनाथ घाट पर बन रही जेटी, क्रूज संचालन प्रस्तावित
गौरतलब है कि मेघनाथ घाट पर पर्यटन विभाग द्वारा जेटी स्टेशन तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत यहां से क्रूज संचालन शुरू किया जाना है। यह क्रूज मेघनाथ घाट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक संचालित किए जाने की योजना है। अधिकारियों के दौरे को इस पर्यटन परियोजना और नर्मदा जलस्तर की मौजूदा स्थिति के निरीक्षण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
अधिकारियों के दौरे के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास एवं पर्यटन कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई। प्रशासनिक अधिकारियों के इस निरीक्षण से क्षेत्र में नर्मदा जलस्तर और आगामी पर्यटन गतिविधियों को लेकर तैयारियों को भी गति मिलने की उम्मीद
मध्य प्रदेश स्पेशल
डूब इलाकों में हुई हलचल
डूब प्रभावित गांवों में अब अधिकारियों की आवा जाही
September 27, 2026 08:42 PM
1 min read
45 views
1/3
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aaganbadhi
#aam_adami_party
#aap_party
#aanganbadi
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#accident_budhni
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google