नरसिंहपुर/गोटेगांव:-(मोहन सिंह राजपूत)- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गोटेगांव विधानसभा के पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने अपने मित्र मंडल एवं वरिष्ठ सहयोगियों के साथ नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूर्व विधायक ने नगर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में मां की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। उन्होंने दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने नगर के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मित्र मंडल के सदस्य, समर्थक एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
Continue With Google