ओंकारेश्वर
पूर्व विधायक ठाकुर राज नारायण सिंह पुरनी ओंकारेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए
प्रदेश में किसानों और ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं को लेकर खंडवा में कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन किया गया। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए थे । कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तरबूज, गेहूं, मक्का सहित अन्य फसलों का उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसान अपनी उपज सड़क पर फेंकने को मजबूर हैं।
सरकार ने आंदोलन के दबाव में केवल खानापूर्ति के लिए वेयरहाउस के माध्यम से खरीदी शुरू की है, लेकिन वहां भी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। किसानों को न तो पर्याप्त मात्रा में उपज बेचने का अवसर मिल रहा है और न ही सही मूल्य मिल पा रहा है।
इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है और जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि “जनता ने बड़े-बड़े नेताओं को सत्ता से बाहर किया है, आने वाले समय में भाजपा को भी इसका जवाब मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजनाएं केवल दिखावे की बनकर रह गई हैं और आम जनता महंगाई एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ग्राम धावड़िया में कांग्रेस नेता के यहां उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बयान दिया।

Continue With Google
Comments (0)