फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स के साथ लायंस क्लब गरोठ ने दिया सेवा का संदेश

गरोठ। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। लायंस क्लब गरोठ द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लायन डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन भावना भट्ट, लायन गायत्री चौधरी, लायन पूर्व अध्यक्ष संगीता काला, लायन अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, लायन सचिव आशा गुप्ता, सदस्य लायन विद्या शर्मा एवं लायन नेहा पंजाबी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, सेवा भावना एवं सामाजिक सहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।

फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स के साथ लायंस क्लब गरोठ ने सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।